.
america firing in church 2 people killed 1 injured International
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ वॉशिंगटन : अमेरिका में उत्तरी टेक्सास स्थित एक चर्च में गोलीबारी के कारण सुबह दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया / जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई /
..
अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने व्हाइट सेटलमेंट में वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में पिस्तौल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी / पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गई /
..
Leaked footage from the Fort Worth church shooting: seven of the congregation members were armed including one elderly lady. #Texas pic.twitter.com/86ZYurmLuv
— Ken Webster jr??? (@KenWebsterJrSho) December 30, 2019
वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बंदूकधारी खड़ा हुआ है और पास ही खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहा है जिसने एक दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा किया /
..
इसके बाद बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर गोली चलाई / फिर बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर भी गोली चलाई जिससे उसने बात की थी, हालांकि इसके बाद सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बंदूक से हमलावर पर गोली चलाई जिससे वह तुरंत नीचे गिर गया / अधिकारियों ने इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
america firing in church 2 people killed 1 injured International































