PTB News

Latest news
पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव...

NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश

amid the neet controversy pm narendra modi went live at midnight and delivered this impo

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात देश के छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और पेपर लीक के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

.

.

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री ने माना कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भरोसे को तोड़ती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और जांच लगातार जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट और 

.

.

कड़े एंटी-पेपर लीक कानून की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस संबंध में मसौदा तैयार हो चुका है और इसे संसद में पेश करने की तैयारी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तेजी से सुनवाई और सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके। वहीं प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बचाना था।

.

.

इसी उद्देश्य से कम समय में लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई और हाल ही में परिणाम भी घोषित किए गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार केवल परीक्षा संपन्न कराने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए व्यापक सुधार किए जाएंगे।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना