PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

वैंकूवर जाने वाले करीब 45 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़ गई एयर विस्तारा फ़्लाइट, जाने बड़ी वजह,

amritsar delhi vistara flight late 45 passengers vancouver connected flight stranded delhi airport Canada

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में अमृतसर जिला स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वैंकूवर के लिए निकले 45 पैसेंजर्स रविवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर फंस गए। दरअसल, अमृतसर से दिल्ली जाने वाली एयर विस्तारा की फ्लाइट तकरीबन 40 मिनट लेट हो गई, जिसके चलते कैथे पैसिफिक की कनेक्टिड फ्लाइट ने पैसेंजर्स को वैंकूवर ले जाने से मना कर दिया।

घटना रविवार शाम की है। अमृतसर से 45 के करीब पैसेंजर्स एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK692 से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन पैसेंजर्स को कैथे पैसिफिक की कनेक्टिड फ्लाइट पकड़नी थी, जिसने रात तकरीबन 7 बजे वैंकूवर के लिए रवाना होना था, लेकिन UK692 ने अमृतसर से ही आधा घंटा देरी से उड़ान भरी।

इसके बाद पैसेंजर्स को दिल्ली पहुंचने और अगली कनेक्टेड फ्लाइट के साथ संपर्क साधने में भी आधा घंटे का देरी हो गई। जब 45 पैसेंजर्स कैथे पैसिफिक के स्टाफ से मिले तो उन्होंने देरी से आने के चलते उन्हें साथ ले जाने से मना कर दिया। देर रात तक भटकने के बाद जब पैसेंजर्स को कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने भारत सरकार, पंजाब के CM भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की अपील की।

पैसेंजर्स का आरोप था कि न ही एयर विस्तारा और न ही कैथे पैसिफिक का स्टाफ उनकी मदद कर रहा है। सभी पैसेंजर्स ने तकरीबन 2-2 लाख रुपए टिकट्स के लिए खर्चे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर रात के समय हुए हंगामे के बाद एयर विस्तारा ने पैसेंजर्स के ठहरने का इंतजाम किया। पैसेंजर्स ने फोन पर जानकारी दी कि एयर विस्तारा अब उनको वैंकूवर भेजने का इंतजाम कर रहा है। कुछ को आज की फ्लाइट में शिफ्ट किया गया है और कुछ को अन्य फ्लाइट्स में जगह दी जा रही है।

Latest News