PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

खाटूश्याम जी के मंदिर में मची भगदड़, 3 की हुई मृत्यु, कई गंभीर घायल, मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री ने जताया दुःख,

rajasthan cm ashok gehlot khatu shyam ji temple sikar khatushyamji fair PM Modi

PTB Sad न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खाटूश्याम जी मंदिर में हुई भगदड़ में 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रकट की। सीएम गहलोत ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

बता दें कि फिलहाल खाटूश्यामजी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खुलते ही भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु नीचे गिर गए जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घायलों को अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां तीन महिला श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। बता दें कि खाटूश्याम जी में हर माह लगने वाले मासिक मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रहती है।

वहीं देश कि प्रधामंत्री नरेन्दर मोदी ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। आपको यह भी बता दें कि मंदिर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी होने के बावजूद इस तरह का घटनाक्रम सामने आने से एक बार फिर मंदिर और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

Latest News