.
.
amritsar jail prisoner died Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : बीते दिन पटियाला जिला के अधीन पड़ते नाभा की जेल में कैदियों की आपस में हुई झड़प के बाद एक कैदी की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब पंजाब की अमृतसर जेल में एक कैदी की मौत होने के मामला में परिजनों ने जेल प्रशाशन के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए बलदेव सिंह नामक कैदी की हालत ख़राब होने के बाद जेल प्रशासन की तरफ से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई / मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं /
.
.
परिवार का इस मामले में यह कहना है कि बलदेव सिंह आटो चालक था, लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती उस पर 60 नशीली गोलियां डाल कर उसे जेल भेज दिया, जहां गत दिवस उसकी मौत हो गई / जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए परिवार ने कहा कि बलदेव की मौत 4 दिन पहले हो गई थी, लेकिन अभी तक बलदेव की लाश परिवार को नहीं सौंपी गई है / परिवार ने जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
amritsar jail prisoner died Punjab






































