.
.
Jalandhar police staff mistreated with rahdi video happened wired
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज दोपहर के समय उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जालंधर के रामामंडी में पुलिस वालों का नंगा नाच देखने को मिला / इस दौरान पुलिस कर्मचारी जब सड़क के किनारे रेहड़ी ले जा रहे फल वाले को रोक कर पुलिस ने पीटना शुरु कर दिया और उसकी जेब से पैसे तथा उसकी तकड़ी भी गाड़ी में रख कर ले गये /
.
.
सुबह करीब 12 बजे रामामंडी में उस समय हंगामा हो गया जब दकोहा चौकी के प्रभारी सेवा सिंह ने अपने एक साथी साथ से मिल कर रास्ते में जाते हुए एक फल विक्रेता को रोक कर पीटना शुुरु कर दिया / रेहड़ी वाले प्रवासी युवक ने बताया कि जेब से पैसे निकालने की कोशिश भी की गई / इस दौरान आसपस मौजूद लोगों ने इस मामले की वीडियो बना ली /
.
.
रेहड़ी वाले को पुलिस द्वारा पिटता देख पास ही अपनी दुकान पर मौजूद विजय दकोहा वहां पर पहुंच गया और पुलिस वाले की गुड़ागर्दी देखकर वहां पर लोग एकत्र होना शुरु हो गये / लोगों का विरोध देखते हुए चौकी प्रभारी तथा उसके साथी ने रेहड़ी वाले को जबरन गाड़ी में बिठाने की कोशिश की, लेकिन विजय दकोहा तथा मौके पर मौजूद लोगों ने रेहड़ी वाले को कार से उतार लिया / लोगों का विरोध देखते हुए चौकी प्रभारी अपनी गाड़ी में साथी के साथ वहां से कार में बैठ कर चलते बने /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar police staff mistreated with rahdi video happened wired






































