PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

एच.एम.वी. पहुंची सिल्वर गर्ल हरमिलन बैंस,

asian-games-silver-girl-harmilan-bains-in-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. पहुंची सिल्वर गर्ल हरमिलन बैंस हरमिलन बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर व 800 मीटर में सिल्वर मैडल देश के नाम किया। हरमिलन बैंस हंसराज महिला महाविद्यालय में एम.ए. इंग्लिश की छात्रा है। एचएमवी पहुंचने पर हरमिलन बैंस का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, श्रीमती अरुणिमा सूद, श्री वाई.के. सूद, श्री कुन्दन लाल अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र सेठ व श्री सुधीर शर्मा उपस्थित थे।

ढोल की थाप पर हरमिलन का स्वागत किया गया। हरमिलन के माता-पिता भी उसके साथ थे। एचएमवी के प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लांटर व फुलकारी भेंट कर उसका स्वागत किया। हरमिलन बैंस की परफारमेंस की याद को तरोताजा रखने के लिए एक पौधा भी लगाया गया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने हरमिलन को सम्मानित किया तथा छात्राओं से प्रेरणा लेने की बात की। हरमिलन ने भावुक होते हुए कहा कि एचएमवी आने पर इतने भव्य स्वागत से वह काफी खुश है। एचएमवी उसके लिए बहुत लक्की रहा है जहां दाखिला लेते हुए उसने एशियन गेम्स में दो सिल्वर मैडल जीते। हरमिलन ने ढोल की थाप पर भंगड़ा भी डाला।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी की निरंतर स्पोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने स्पोट्र्स विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. नवनीत, श्रीमती रमनदीप कौर और प्रगति को भी बधाई दी। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

Latest News