.
Big accident on hosiarpur and phagwara road and four people died punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आई है जहां पर होशियारपुर- फगवाड़ा रोड पर ढक्कोवाल के पास हुई इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई / हादसा तड़के करीब तीन बजे हुई बताया जा रहा है / बताया जा रहा है कि एक टाटा 407 वाहन और टिप्पर के बीच टक्कर हो गई / हादसे में मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन एक व्यक्ति लुधियाना व एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है /
..
जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर तड़के करीब तीन बजे टाटा 407 वाहन और टिप्पर में आमने-सामने की टक्कर हो गई / इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए / हादसे के बाद वाहनों में सवार लोग अंदर बुरी तरह फंस गए / दुर्घटना के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया /
..
लोगों के अनुसार दोनों वाहनों में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई / शव वाहनों में बुरी तरह फंस गए थे और उनको बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी / सभी शव होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रखवाए गए हैं / सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा /
..
बताया जा रहा है कि हादसा टिप्पर चालक को नींद आने के कारण हुआ है / झपकी लगने के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया / संतुलन बिगड़ने के बाद टिप्पर टाटा 407 से जा टकराया / घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई व वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है / पुलिस का कहना है कि हादसा किस वजह से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है / मृतकाें की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Big accident on hosiarpur and phagwara road and four people died punjab






































