PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग पर दर्ज हुई FIR, पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दी थी पुलिस को शिकायत,

big-news-case-against-punjab-congress-president-amarinder-singh-raja-warring-former-union-home-minister-buta-singh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे की शिकायत पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने एसएसपी कपूरथला को एक शिकायत दी थी जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से दिवंगत केंद्रीय गृह मंत्री और दलित नेता बूटा सिंह पर की अभद्र टिप्पणी की गई थी। 

.

.

इससे पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीसी तरनतारन से वड़िंग पर की गई कार्रवाई की सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि अगर तय समय में रिपोर्ट नहीं दी गई तो डीसी को तलब किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के आरोपों पर आयोग ने संज्ञान लिया है। रिपोर्ट में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी के संबंध में विवरण मांगा गया है। इसी तरह पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी तरनतारन की रिपोर्ट को

.

असंतोषजनक पाए जाने पर जिला चुनाव अधिकारी व डीसी तरनतारन को 6 नवंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। आयोग ने यह जानकारी भी जिला चुनाव अधिकारी से मांगी है कि आचार संहिता के अनुपालन के लिए वड़िंग को जिले की सीमा से बाहर क्यों नहीं किया गया। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह ने मंगलवार को  आयोग को पेश रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई

.

.

जिसके चलते जिला चुनाव अधिकारी को तलब किया गया है। इससे पहले वड़िंग को भी 6 नवंबर को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया जा चुका है। गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वड़िंग ने दिवंगत बूटा सिंह के प्रति रंग और नस्ल के आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वहीं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मामले को रफा दफा करने के लिए वड़िंग ने माफी मांगी है।

.

.

आम आदमी पार्टी का लीगल सेल इसमें एससी/एसटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई  की तैयारी कर रहा है। चीमा मंगलवार को पंजाब भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। चीमा ने कहा कि वड़िंग ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान, तीन बार विधायक और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में सांसद हैं। यह टिप्पणी गलती नहीं बल्कि जातिवादी अहंकार से प्रेरित अपराध है।

.

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस नेता दलितों के अपमान वाले बयान देते रहे हैं। चीमा ने मांग की कि कांग्रेस तुरंत वड़िंग को पार्टी से निष्कासित करें नहीं तो उनकी दलित-विरोधी मानसिकता की पुष्टि होगी। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि राजा वड़िंग द्वारा की गई रंग-आधारित टिप्पणी संविधान का उल्लंघन है। यह बयान राजा वड़िंग की अनुसूचित जातियों के प्रति सोच को दर्शाता है।