PTB News धार्मिक / चंडीगढ़ : सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है / भारतीय जनता पार्टी के नेता हरजीत ग्रेवाल ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने के लिए 18 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर खोला जा रहा है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि कल 11 बजे से रजिस्टरेशन शुरु कर दी जाएगी और पहले जत्थे में 250 श्रद्धालुओं करतारपुर जाएंगे / आपको यह भी बता दें कि पिछले काफी समय से श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की जा रही थी /
आपको यह भी बता दें कि बीते कोरोना कॉल से बंद करतारपुर कॉरिडोर को जल्द खोले जाने के सिलसिले में पंजाब भाजपा के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन यानि बीते सोमवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने गया था, जिसमें उनको गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वाशन दिया था कि जल्द जी सिखों के धार्मिक स्थल गुरुद्वारा करतारपुर साहिब को खुलवा दिया जायेगा /




























