.
.
Big news from jalandhar The terrible fire that took place in three shops
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके किशनपुरा के साथ लगते लम्बा पिंड रोड पर स्थित तीन दुकानों को रात के अंदर में भयंकर आग ने अपनी चपेट में ले लिया / दुकानों को यह भयंकर आग रात करीब 2 बजे के करीब लगी बताई जा रही है /
.
.
इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक रवनीत निवासी संतोखपुरा ने बताया कि वह रात 11 बजे दुकान बंद करके गए थे करीब रात 2 बजे उनके पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति ने उनको फ़ोन करके बताया कि उनकी दुकान में भयंकर आग लग गई है आप तुरंत दुकान पर पहुंचें /
.
.
उन्होंने ने आगे बताया की जब हम मौके पर पहुंचे तो तीन दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था / उन्होंने तुरत दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की कुल 6 गाड़ियों ने बड़ी मुशकत के बाद दुकानों में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भयंकर आग की वजह से दुकानों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था /
.
.
दुकान मालिक के अनुसार दुकान में रखे 10 लाख से अधिक के समाना का नुक्सान हुआ है / उनका यह सभी कहना है कि किसी शरारती तत्वों की तरफ से इस घटना को अंजाम दिया गया है / फ़िलहाल घटना संबंधी जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई थी व मामले की जांच में जुट गई है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Big news from jalandhar The terrible fire that took place in three shops






































