PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

पंजाब से बड़ी ख़बर, कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से युवक का किया कत्ल, इलाके में फैली सनसनी,

Big news from Punjab some people killed the youth with sharp weapons

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के खालसा नगर में दिन-दिहाड़े 6 नौजवानों द्वारा शिव कुमार नाम के एक युवक को तेजधार हथियारों से कत्ल कर देना का मामला सामने आया है। कत्ल की वारदात से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुबह सामान खरीदने दुकान पर गया था जिस दौरान उसका कत्ल कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 वर्षों से उसका कुछ लोगों से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। उसी रंजिश के चलते युवकों ने उसके बेटे की हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि दूसरे पक्ष के युवक ने उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर उससे शादी कर ली और शादी के बाद भी उसकी लड़की उनके घर नहीं गई। इस मामले को लेकर आरोपी उसे और उसके बेटे को धमकियां देने लगा।

परिवार ने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस के समक्ष आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बावजूद भी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही इस जगह पर आई है। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिन युवकों ने उसके बेटे की हत्या की है पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करे।

Latest News