PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में थामा ‘आप’ का दामन

BJP workers of Jalandhar joined AAP in large numbers Loksbha byelection punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आप में शामिल होना जारी है। रविवार को जालंधर में आम आदमी पार्टी को उस वक़्त बड़ा बल मिला जब बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी में शामिल हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप की नीतियों और मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का भी दावा किया।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। बरसट ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ईमानदारी और मेहनत से राज्य का कल्याण करने में विश्वास रखने वाले सभी लोगों का आप में स्वागत है।

पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में मंगल दास, वेद प्रकाश, रोहित भगत बिल्ला, विक्की बराड़, बलविंदर खड़क, गौरव, सुरिंदर भगत, करनोल कुमार, नरेश भगत, सोनू बराड़, विनोद भगत, रौशन लाल, हरभजन सिंह, यशपॉल, शम्मी कौशल, शम्मी भगत, मंथन, चेतन भगत, दिशू, अरुण सहित कई अन्य समर्थक शामिल थे।

Latest News