.
.
bokaro crpf personnel firing on each other two officers killed jharkhand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ रांची : झारखंड में दो अलग-अलग मामलों में चार जवानों की मौत हो गई / पहला मामला रांची जबकि दूसरा मामला गोमिया का है / विधानसभा चुनावों में तैनात किए गए सीआरपीएफ जवान आपस में ही भिड़ गए और एक दूसरे पर गोलीबारी की जिसमें असिस्टेंड कमांडेंट समेत दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई / वहीं, इस घटना में चार जवान घायल हो गए / गोलीबारी करने वाले जवान की पहचान दीपेंद्र यादव के रूप में हुई है / यादव पर एक पहरेदार ने गोलीबारी कर काबू पा लिया /
..
दरअसल चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला के उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था / करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे / रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों विद्यालयों में ठहरे जवानों में विवाद हो गया, जिसके बाद जवानों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी /
..
इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों, असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गोली लगने से घायल दो कांस्टेबल उपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र गोखले को रात 12 बजे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेजा गया है / इनके अलावा दो घायल जवानों खुखलरी और दीपेंद्र कुमार का इलाज बोकारो में ही चल रहा है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
bokaro crpf personnel firing on each other two officers killed jharkhand

































