PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमृतपाल की गिरफ्तारी की फैलाई सक्श ने अफवाह, पुलिस ने दर्ज की FIR,

Case filed against unknown for uploading fake video related to Amritpal Singh on social media Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी से जुड़ी खबर के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में स्टेट साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस अकाउंट धारक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है किसी को भी इस तरह माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस संबंध में स्टेट साइबर सेल को फाजिल्का के एसएसपी का एक पत्र मिला। पत्र के मुताबिक थाना अर्निवाला में तैनात एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि 23 मार्च को अमृतपाल के एक समर्थक को गिरफ्तार किया था और अर्निवाला थाने में केस भी दर्ज किया था। उनकी तरफ से इस संबंध में एक मीडियाकर्मी को सूचना दी थी। इसके बाद दो नामी चैनलों पर इससे जुड़ी बिल्कुल सही खबर चलाई गई। यह वीडियो करीब छह मिनट का था।

मगर इसी बीच किसी शरारती तत्व ने उस चैनल के वीडियो को डाउनलोड कर उसे एडिट किया और तीन मिनट का वीडियो फेसबुक पर अलपोड कर दिया। गलत खबर यह चलाई कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। किसे गिरफ्तार किया गया है… यह बाइट में बिल्कुल स्पष्ट है।

फेक खबर फैलाने वाले फेसबुक बेज की जानकारी जुटा ली गई है। वहीं केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि अब तक स्टेट साइबर सेल तीन केस दर्ज कर चुका है जबकि करीब एक हजार पोस्ट को ब्लॉक किया गया है।

Latest News