PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, आप MLA के घर पड़ी ED की रेड, विधायक के घर-दफ्तर में की जा रही है जांच, इस मामले से जुड़ा निकला मामला,

chandigarh-news-ed-raid-on-aam-aadmi-party-mlas-house-mohali-mla-big-news

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के घर पर आज सुबह-सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट(ED) की रेड हुई है। वह उनके दफ्तर और घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। अभी तक अधिकारियों की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है कि किस मामले में यह रेड की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की शराब पॉलिसी के मामले में यह रेड की जा रही है। जिसमें शराब ठेकेदारों के साथ उनकी हिस्सेदारी का शक है।

.

.

पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर कहा कि कुलवंत सिंह पर दिल्ली और पंजाब के शराब घोटाले को लेकर रेड हुई है। अरविंद केजरीवाल को समन के बाद ED ने शराब घोटाले के पंजाब लिंक को तलाशना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक्साइज पॉलिसी में 550 करोड़ का घोटाला उजागर करने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है। 

.

chandigarh-news-ed-raid-on-aam-aadmi-party-mlas-house-mohali-mla-big-news

.

जिसमें मुख्य आरोपी पंजाब CM भगवंत मान और एक्साइज मंत्री हरपाल चीमा मुख्य आरोपी हैं। वहीं इसका घोटाले का फायदा आम आदमी पार्टी को हुआ है। पिछले दिनों पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने विधायक कुलवंत सिंह के JLPL के दो प्रोजेक्टों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा था। 

.

.

उन्होंने आरोप लगाए थे कि उनके खुद के विधायक नियमों का उल्लंघन कर रियल स्टेट का व्यापार कर रहे हैं। दिल्ली की शराब पॉलिसी के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। कल सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। कोर्ट की तरफ से अगले 6 महीने में इस मामले में जांच पेश करने के आदेश दिए थे। इसके बाद आज मोहाली में ED की यह बड़ी कार्रवाई है।

.

Latest News