PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

BSF के अधिकार मामले में धरने पर बैठे सुखबीर बादल और पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया को हिरासत में लिया,

chandigarh police arrests akali dal chief sukhbir badal protesting over bsf authority issue

PTB Big News चंडीगढ़ : केंद्र सरकार की ओर से पंजाब में सीमा सुरक्षा बल को सीमा के 50 किमी अंदर सर्च करने के अधिकार देने पर पंजाब की राजनीति गर्मा गई है / बुधवार को सीएम चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुखबीर बादल ने इसका विरोध किया था / मामले को लेकर वीरवार को सुखबीर बादल अकाली दल नेताओं के साथ राजभवन पहुंच गए हैं /उन्होंने बीएसएफ के अधिकार बढ़ाने को लेकर नाराजगी जताई है / सुखबीर बादल और अकाली दल नेता राज भवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं /

.

.

चंडीगढ़ पुलिस ने सुखबीर, विक्रम मजीठिया समेत सभी अकाली दल के नेताओं को हिरासत में ले लिया है / हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया / सुखबीर बादल ने कहा कि इससे पहले केंद्र सरकार ने इन कृषि कानून बनाकर राज्यों के अधिकार पर कब्जा करने की कोशिश की, अब बीएसएफ की सीमा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने से एक और कदम संघवाद के खिलाफ उठाया गया है / उन्होंने कहा कि राज्यों को इतना मजबूर ना किया जाए / सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र को हर राज्यों की जरूरत के बारे नहीं पता / राज्य मजबूत होंगे तो ही देश मजबूत होगा /

.

.

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अकाली दल की एक बड़ी मीटिंग जल्द ही बुलाई जाएगी / इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ी जाएगी / उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारों के लिए पहले ही बहुत बड़ी कुर्बानियां दी गई हैं, अब भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटा जाएगा / कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने भी ट्विटर पर लिखा कि हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए हैं / इन उपयोग राजनीति चमकाने और असफलताएं छिपाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए / अपनी ट्वीट में उन्होंने जवानों से मुलाकात की एक तस्वीर भी लगाई है /

.

.

.

बता दें कि बुधवार को केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल को दस राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा से 50 किमी अंदर तलाशी, संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी और सामान जब्त करने के आदेश दिए हैं / इसके बाद पंजाब में विरोध तेज हो गया है / मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसे राज्य के अधिकारों का हनन और संघवाद पर हमला बताया है / वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करने का वक्तव्य दिया है /

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें