PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

शेयर मार्किट को लेकर आज निवेशकों को मिली हैरानीजनक तेजी, बैंकिंग और IT शेयर्स का देखें कैसा रहा हाल,

stock-market-bse-sensex-nse-nifty-updates-28-march-2024

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : शेयर बाजार में आज यानी 28 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 74,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 22,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और सिर्फ 1 में गिरावट देखने को मिल रही है।

.

.

बैंकिंग, फार्मा और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 5% से ज्यादा की तेजी है। कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स कंपनी SRM कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मार्च से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 28 मार्च तक बोली लगा सकेंगे।

.

.

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 70 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹200-₹210 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹210 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,700 लगाने होंगे।

.

.

रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 910 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹191,100 इन्वेस्ट करने होंगे। इससे पहले कल यानी 27 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 526 अंक की बढ़त के साथ 72,996 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 118 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 22,123 के स्तर पर बंद हुआ था।

.

.