PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के अब इस जिले हुई गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा ग्रुप में, पेशी पर आए व्यक्ति को किया गोलियों से छलनी

chandigarh punjab crime gang war lawrence bishnoi and bambiha group pradeep riddle with bullets Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर गैंगवार देखने को मिला है। मोहाली के खरड़ में पेशी के लिए जा रहे लॉरेंस बिश्नोई के गुंडों ने बंबीहा ग्रुप के गुरमीत और प्रदीप पर गोलियों से हमला किया। इस हमले में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों गुरलाल मर्डर केस से संबंधित मामले में पेशी के लिए चंडीगढ़ अदालत जा रहे थे। 

लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा ग्रुप के बीच रंजिश में गुरमीत तथा प्रदीप पर सात गोलियां चलाई गईं। प्रदीप की घटनास्थल पर मौत हो गई। गुरमीत कुछ माह पहले ही बुडैल जेल से रिहा हुआ था। लॉरेंस के करीबी और सोपू नेता गुरलाल को 10 अक्टूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

गुरलाल बराड़ एक मॉल के बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।आरोपितों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। गुरलाल के सिर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया था। पुलिस और गुरलाल के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Latest News