PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब Exit Poll 2024 : 13 सीटों पर किस पार्टी को मिल रही है बढ़त,

chandigarh-punjab-exit-poll-results-2024-lok-sabha-election

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / दिल्ली : पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट के लिए वोटिंग 1 जून की शाम 6 बजे पूरी हो गई। नतीजे 4 जून को आएंगे। उससे पहले कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है, इसके बारे में एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। पब्लिक-मैट्रिज और पी मार्क के मुताबिक पंजाब की 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) 3 से 6 सीटें जीत सकती है।

.

.

3 सीटें कांग्रेस और 2 सीटों पर भाजपा को बढ़त का अनुमान है। वहीं इंडिया टीवी CNX के अनुसार पंजाब में 3 से 6 सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटों का अनुमान जताया गया है। जबकि बीजेपी को 2 और अन्य को भी दो मिलने की संभावना जताई गई हैं। पंजाब में एग्जिट पोल पर गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि एग्जिट पोल चाहे जो भी कहें, इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा। जाति के आधार पर वोट मांगना देश के लिए खतरनाक है।

.

.

अगर पंजाब में 2014 के चुनाव की बात करें तो AAP ने 4 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। इस चुनाव में अकाली दल ने भी 4 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 2 सीटें जीती थी। 2019 के चुनाव में AAP ये प्रदर्शन दोहरा नहीं पाई थी। इस चुनाव में AAP को एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 8 और अकाली दल व भाजपा ने 2-2 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन दोनों चुनाव में भाजपा और अकाली दल का गठबंधन था।

.

वहीं रिपब्लिक भारत मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी को फायदा हो रहा है। आप को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को तीन और भाजपा को दो सीटों पर जीत मिल सकती है। आपको यह भी बता दें कि आमतौर पर पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा के बीच भिड़ंत होती रही है। 2014 में आप की एंट्री के साथ समीकरण बदले और मुकाबला तिकोना हो गया। इस बार अकाली दल और भाजपा अलग अलग लड़ रहे हैं ऐसे में मुकाबला चौकोना हो गया है।

.

.

वहीं अगर इंडिया टुडे एग्जिट पोल की बात करें तो पंजाब में एनडीए गठबंधन को 26 फीसदी वोट शेयर मिलने के अनुमान है, जबकि इंडिया ब्लॉक के खाते में 31 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है। अगर सीटों की बात करें तो पंजाब की 13 में से 2 से 4 सीटें एनडीए गठबंधन और इंडिया ब्लॉक को कांग्रेस को 7 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AAP को 0-2 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 2-3 और निर्दलीय के खाते में 1 सीट जाने का अनुमान है।

.