PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के पोलिंग बूथ पर हुई झड़प, AAP कार्यकर्ताओं पर हमला करने के लगे आरोप,

clashes-at-polling-booth-in-jalandhar-aap-workers-accused-of-attack

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। ऐसे में अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार जिला जालंधर के साथ लगते आदमपुर में खुनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मंसूरपुर बटाला में बने पोलिंग बूथ पर खुनी झड़प हुई बताई जा रही है। इस दौरान तेजिंदर सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है जोकि पोलिंग बूथ पर बैठा हुआ था।

.

.

घायल व्यक्ति ने इस दौरान आरोप लगाया कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया है जिससे उसके सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है। आपको यह भी बता दें कि शाम 6 बजे तक वोटिंग लगातार जारी रहेगी। सुबह 11 बजे तक 23.91% मतदान हुआ है। इस बीच फिरोजपुर सीट से बसपा के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज की EVM पर वोट डालते हुए वीडियो वायरल हो गई है।

.

वह आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता हैं। फरीदकोट में तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

.

.

मतदान केंद्रों पर AAP, कांग्रेस, ‌‌‌‌‌BJP और अकाली दल के कैंडिडेट्स व नेता वोट डालने पहुंच रहे हैं। वहीं अमृतसर से BJP कैंडिडेट तरनजीत संधू, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने मोहाली और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर में वोट डाला। अमृतसर में शुक्रवार रात को दो बाइकों पर आए युवकों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर व साथियों पर गोलियां बरसा दी। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 4 जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

.

.