.
coal was burnt to avoid winter a small mistake ruined everything Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में विभिन्न स्थानों पर सर्दी से बचने के लिए कमरों में जलाई अंगीठियों के कारण हुई मौतों से क्षेत्रवासियों में दहशत का महौल व्याप्त है / ऐसा ही मामला लुधियाना में सामने आया,जहां अंगीठी के चलते 2 मासूमों की मौत हो गई /
..
अस्पताल में उपचाराधीन प्रमोद ने बताया कि उसकी पत्नी निशा की तबीयत थोड़ी ढीली थी / उसने फोन करके अपनी बहन व जीजा को बुलाया / रात को सभी ने एक साथ खाना खाया / सर्दी से बचने के लिए उन्होंने सेंकने के लिए कढ़ाई में कच्चे कोयले जलाए / इसी बीच कब सबकी आंख लग गई कुछ पता ही नहीं चला /
.सुबह जब दरवाजे पर दस्तक हुई तो उसने बिस्तर से उठने का भरसक प्रयास किया, लेकिन टांगों ने उसका साथ नहीं दिया और गिर पड़ा / पत्नी व अन्य को जगाने की कोशिश की तो वह भी नहीं उठे / बच्चों के मुंह से झाग निकल रही थी / किसी तरह से जमीन से रगड़ते हुए वह दरवाजे तक पहुंचा और कुंडी खोली / इसके बाद जब आंख खुली तो उसने खुद को अस्पताल में पाया / प्रमोद विलाप करता बोल रहा था कि छोटी-सी गलती ने मेरा सब कुछ लूट लिया /
..
फूफा सुशील ने बताया कि रात को करीब 12 बजे उसके साले प्रमोद ने फोन करके उनको घर बुलाया / जब वह उसके कमरे पहुंचा तो देखा कि निशा की हालत ठीक नहीं थी / वह बेसुध होकर पड़ी थी / उन्होंने पानी के छींटे माकर निशा को जगाया और उसे पानी पिलाया। कमरे में कोयला जल रहा था / 3 बजे तक वह जागता रहा / तब तक उसे पूरी होश थी, लेकिन उसके बाद उसे होश नहीं रहा / सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को अस्पताल में पाया /
.
टिब्बा थाना प्रभारी इंस्पैक्टर स्वर्ण सिंह ने बताया कि प्रात: करीब 7.50 बजे घटना की जानकारी मिली / 10 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई / तत्काल एम्बुलैंस मंगवाकर 6 सदस्यों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया / जहां डाक्टरों ने 2 बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष को इलाज के लिए भर्ती कर लिया / उन्होंने बताया कि गौरव 5वीं व सौरभ चौथी कक्षा का विद्यार्थी था / पुलिस को मौके से लोहे की कढ़ाई में कोयले की राख मिली है / दोनों बच्चों की मौत दम घुटने से हुई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
coal was burnt to avoid winter a small mistake ruined everything Punjab






































