PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए बढ़िया माहौल सृजन करने के लिए सरकार वचनबद्ध, अमन अरोड़ा,

Committed to Provide Conducive Atmosphere for Holistic Industrial Development in Punjab Says Aman Arora

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने डेराबस्सी के उद्योगपतियों को पेश मुश्किलों को ध्यान से सुनते हुये कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में औद्योगिक विकास के लिए बढ़िया माहौल सृजन करने के लिए उद्योगपतियों की जायज माँगों पर गौर करेगी।

आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग और इंडस्ट्रीज विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ उद्योगपतियों की समस्याओं संबंधी विचार-विमर्श करने के लिए पुड्डा भवन, एस. ए. एस. नगर में बुलायी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के आर्थिक विकास में उद्योगों की भूमिका और ज़रूरतों को अच्छी तरह समझती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आवास निर्माण और शहरी विकास और इंडस्ट्रीज विभाग की तरफ से उद्योगपतियों की जायज़ माँगें हमदर्दी से विचारी जाएंगी और उद्योगों के विकास के लिए सुखद और उद्योग-समर्थकी माहौल सृजन करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नये उद्योगों की स्थापना से राज्य में आने वाले निवेश और इसके साथ पैदा होने वाले रोज़गार के मौकों से भली-भाँति अवगत है।

इसलिए नियमों को आसान बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी जिससे राज्य भर में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिल सके। इंडस्ट्रीज़ और कामर्स विभाग के अधिकारियों के साथ एक और मीटिंग में कैबिनेट मंत्री ने आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग और उद्योग और वाणिज्य विभाग की तरफ से मिल कर राज्य में लागू किये जा रहे प्रोजेक्टों की स्थिति का जायज़ा भी लिया।

उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि इन प्रोजेक्टों को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए जल्द से जल्द समस्याओं का हल किया जाये जिससे प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल किया जा सके। मीटिंग में उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री दलीप कुमार, आवास निर्माण और शहरी विकास के प्रमुख सचिव श्री अजोए कुमार सिन्हा और इन दोनों विभागों के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

Latest News