PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल में “कृष्ण जन्माष्टमी” उत्साह से मनाई । सभी बच्चे कृष्ण के बचपन के साथियों और दोस्तों की तरह सजेधजे थे। जन्माष्टमी के माहौल को दर्शाने के लिए उन्होंने अपने आप को रंगीन चूड़ियों,ओढ़नी और मोर के मुकुटों से सजाया । हर्षित और उत्साही छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और उत्साह के साथ अपनी कला कृति का प्रदर्शन करते हुए श्री कृष्ण जी के मुकुट का निर्माण किया।
सभी छात्रों ने महामंत्र का जाप किया और भगवान कृष्ण की दी गई शिक्षाओं के बारे में चलचित्र भी देखा । इस चलचित्र को देखकर सभी छात्र प्रसन्न हुए। विद्यार्थियों ने विभिन्न धुनों पर नृत्य किया,गीतों का गायन किया , और कृष्ण के जीवन के बारे में संक्षिप्त कहानियाँ सुनाईं। इस दिन विद्यार्थियों ने भी एक अद्भुत अनुभव महसूस किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एस.चौहान जी ने छात्रों की प्रशंसा की और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी को अपनी सभ्यता, संस्कृति तथा त्योहारों जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के.वासल, चेयरमैन संजीव वासल , उपाध्यक्ष ईना वासल , सी.ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका अदिति वासल ने सभी को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने त्योहारों के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर हार्दिक बधाई दी ।








































