PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर में खालिस्तान समर्थको की कायराना हरकत, देवी तालाब मंदिर के पास दीवारों पर लिखे मिले ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे,

Cowardly act of Khalistan supporters in Jalandhar slogans of 'Khalistan Zindabad' written on the walls near Devi Talab Temple

PTB City News जालंधर : आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आ रहे हैं। लेकिन उनके जालंधर आने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी तलाब मंदिर के पास दीवारों पर खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले। इतना ही नहीं लिखने के तुरंत बाद एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि उसने पहले ही कहा था कि देवी तलाब मंदिर के पास खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे भगवंत मान के जालंधर आने से पहले लिखवाएंगे।

सुबह होते ही इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इसे स्प्रे पेंट से मिटा दिया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर इसे लिखने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि, इससे पहले जालंधर के लडोवली रोड पर स्थित एक शिक्षण संस्थान के पास दीवार पर ऐसा ही कुछ लिखा हुआ था, जिसे पुलिस ने स्प्रे पेंट से मिटा दिया था।

वहीं जालंधर में आज दिल्ली एयरपोर्ट के लिए तीन साल बाद वोल्वो बसों का संचालन किया जाना है। इसे हरी झंडी दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान जालंधर पहुंच रहे हैं। दोनों बड़े नेताओं के जालंधर दौरे को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। ऐसे में दीवारों पर इस प्रकार का वाक्य लिखे जाने के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई है। मीडिया को इसकी सूचना सुबह प्रतिबंधित संगठन ने जिम्मेदारी लेते हुए खुद दी।