PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के DCP लॉ एंड आर्डर ने अलग-अलग पाबंदियों के जारी किए आदेश,

DCP Jagmohan Singh Law and Order of Jalandhar issued orders for different restrictions

DCP Jagmohan Singh Law and Order of Jalandhar issued orders for different restrictions

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर जगमोहन सिंह ने विवरण फ़ौजदारी संहिता 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि कोई भी दुकानदार /दर्ज़ी, सैनिक /अर्ध सैनिक बल /पुलिस की बनी बनाई वर्दी या कपड़ा ले कर सिलाई वर्दी बिना खरीददार की बिना पहचान किये बिना नहीं बेचेगा / वर्दी खरीदने वाले व्यक्ति के फोटो शिनाख्ती कार्ड जो समर्थ अधिकारी की तरफ से, उसे जारी किया गया हो, की स्व -तस्दीक फोटो कापी रखेगा और खरीदने वाले का रैक,नाम,पता,फ़ोन नंबर और तैनाती के स्थान सम्बन्धित रिकार्ड रजिस्टर पर दर्ज करेगा और इस रजिस्टर को दो महीनों में एक बार सबंधित मुख्य अधिकारी थाना से तस्दीक करवाएगा और ज़रूरत पड़ने पर रिकार्ड पुलिस को उपलब्ध करवाएगा /

.

एक अन्य आदेश जारी करते हुए डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने कमिश्नर पुलिस जालंधर की सीमा में किसी प्रकार का जुलूस निकालने, किसी समागम /जुलूस में हथियार उठा कर चलने, पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति को इकठा और नारेबाज़ी करने पर पाबंदी लगा दी है / इसी तरह उन्होनें एक अन्य आदेश में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा में आते सभी मैरिज पैलसों /होटलों के दावत हाल में विवाह -शादियों और अन्य सामाजिक प्रोगरामों में पब्लिक द्वारा हथियार ले कर जाने पर पाबंदी होगी और साथ ही उन मैरिज पैलेसों /दावत हाल के मालिकों को आदेश दिए कि वह मैरिज पैलेसों /दावत हाल में सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाने के ज़िम्मेदार होंगे /

.

डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर श्री जगमोहन सिंह ने विवरण फ़ौजदारी संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की सीमा में आते वाहन ठहरीं करने के स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थानों,अस्पताल, भीड़ वाले बाज़ारों और अन्य वाहन पार्क करने के लिए बनें स्थानों आदि के मालिक /प्रबंधक (कंपलैक्स के अंदर या बाहर) पर सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाए बिना वाहन पार्किंग नहीं चलाऐंगे /

.

इस बात को यकीनी बनाया जाये कि सी.सी.टी.वी.कैमरे इस तरीके से लगाए जाएँ कि जो वाहन पार्किंग के अंदर /बाहर आता -जाता है उस वाहन की नंबर प्लेट और वाहन चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ़ नज़र आए और इस सम्बन्धित लगाए गए सी.सी.टी.वी.कैमरे की 45 दिन की रिकार्डिंग की सी.डी.तैयार करने उपरांत हर 15 दिन बाद सिक्योरिटी ब्रांच दफ़्तर पुलिस कमिश्नर जालंधर में दी जाये और वाहन पार्क करने वाले वाहन मालिकों का रिकार्ड यदि वाहन एक दिन के लिए खडा करना हो तो रजिस्टर में उसका इंदराज वाहन मालिक का नाम,मोबायल नंबर, वाहन की किस्म, रजिस्ट्रेशन नंबर, चैसी नंबर,इंजन नंबर, वाहन पार्क करने की तारीख़ और वाहन वापिस लेने की तारीख़ दर्ज करने के इलावा वाहन मालिक के रजिस्टर पर दस्तखत करवाए जाएँ /

.

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि वाहन एक दिन से अधिक समय के लिए खडा करना हो तो उस का इंदराज रजिस्टर में उक्त अनुसार करके वाहन मालिक की तरफ से वाहन के रजिस्ट्रेशन और ड्रायविंग लायसैंस की फोटो कापी ले कर बतौर रिकार्ड रखा जाये और इसके इलावा पार्किंग के स्थानों पर काम कर रहे व्यक्तियों की पुलिस वैरीफिकेशन सबंधित जगहों से करवाई जाये / डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर ने एक अन्य आदेश के द्वारा माननीय भारत की सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना हित आवाज़ प्रदूषण पैदा करने पर मनाही के आदेश जारी किये हैं जिनके अंतर्गत जनतक स्थानों की सीमाएं पर पटाखों के शोर स्तर और लाउड स्पीकरों की आवाज़ 10 डी.बी. (ए) से अधिक नहीं होनी चाहिए और कोई भी व्यक्ति रात 10.00 बजे से प्रातःकाल 06.00 बजे के दरमियान कोई ढोल या भोंपू नहीं बजा सकेगा

.

और न ही आवाज़ पैदा करने वाला कोई यंत्र बजा सकेगा और न ही साउंड ऐंपलीफायर का प्रयोग कर सकेगा ,जनतक हंगामी हालात के इलावा निजी साउंड व्यवस्था वालों की तरफ से भी अपने आस -पड़ौस में शोर का स्तर 7.5 डी. बीज (ए) से अधिक नहीं रखा जा सकेगा / इस के इलावा रात 10 बजे से प्रातःकाल 6बजे तक रिहायशी क्षेत्र में हार्न बजाने की आज्ञा नहीं होगी और यदि आदेशों का उल्लंघन किया जाता है तो साउंड व्यवस्था का समान ज़ब्त कर लिया जायेगा / डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने एक अन्य आदेश के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के इलाको में अमन और कानून की व्यवस्था को बरकरार रखने और आम जनता की जान-माल की चौकीदारी को यकीनी बनाने के लिए यह आदेश जारी किया है कि मकान मालिक घरों में किरयेदार और पी.जी. मालिक, पी.जी. और इस के इलावा आम लोग घरों में नौकर और ओर कामगार अपने नज़दीक के पंजाब पुलिस के सांझ केंद्र में जानकारी / सूचना दिए बिना नहीं रखेंगे /

.

एक अन्य के द्वारा डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर की तरफ से कमिश्नरेट पुलिस की सीमा में किसी प्रकार का हथियार जैसे बेसबाल, तेज़ हथियार, नोकील हथियार या कोई भी जानलेवा हथियार गाड़ी में रख कर चलने पर पाबंदी लगाई गई है / डिप्टी कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक अन्य आदेश के द्वारा पुलिस कमिश्ररेट जालंधर के क्षेत्र अधीन आते गाँवों में रात 8 बजे से प्रातःकाल 5 बजे तक ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी किये गई हैं / डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर ने सभी पंचायतों को आदेश दिए कि जारी आदेशों अनुसार ठीकरी पहरा लगाए जाएँ और ठीकरी पहरा पर तैनात लोगों के बारे में सूचना सबंधित एस.एच.ओ.को दी जाये /

.

डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने एक अन्य आदेश के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के इलाको में अमन और कानून की व्यवस्था को बरकरार रखने और आम जनता की जान -माल की चौकीदारी को यकीनी बनाने के लिए समूह पटाख़ों के निर्माताओं /डीलरों को आदेश जारी किया है कि पटाख़ों के पैकटों पर आवाज़ का लेबल (डैसीबल में) प्रिंट होना जरूरी है / उपरोक्त यह सभी आदेश 07.05.2021 से 06.07.2021 तक लागू रहेंगे  /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

DCP Jagmohan Singh Law and Order of Jalandhar issued orders for different restrictions