PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में फेयरवेल पार्टी का आयोजन,

farewell party organized at Indus International University

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। एमएससी, बीसीऐ , बीबीऐ, बी.टेक के जूनियर कक्षा के छात्रों ने अपने सीनियर छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अपने मनोहारी प्रस्तुतियों से छात्राओं ने सबका मन मोह लिया।

जूनियर छात्रों ने सीनियर कक्षा की छात्रों के लिए पार्टी का आयोजन किया । फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने एकल व समूह नृत्य भी प्रस्तुत करने के साथ ही अपने सीनियर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस मौके पर मिस्टर फेयरवेल मोहित और मिस फेयरवेल अलका को चुना गया.

इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डा.संजय बहल और रजिस्ट्रार प्रोफेसर. डा. पलविंदर कुमार और फेयरवेल पार्टी के चीफ गेस्ट श्री सुरिंदर रात्रा के साथ बाथु गांव के प्रधान श्रीमती सुलेखा देवी सहित समस्त छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहे। कुलपति प्रोफेसर डा.संजय बहल ने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की और बतया की विश्वविद्यालय छात्र केंद्रित हो रहा है विश्वविद्यालय में नसीसी, सह पाठ्यक्रम गतिविधियां, प्लेसमेंट्स और खेल के क्षेत्र में आगे बड रहा है ।

श्री सुरिंदर रात्रा जी ने छात्रों को बताया की जिस भी क्षेत्र में आप जाए परफेक्शन के साथ काम करे और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करे और उन्होंने छात्रों से आग्रह किया की जीवन में समय की अहमियत को समझे एवं ड्रग्स से दूर रहे, बाथू के प्रधान श्रीमती सुलेखा देवी ने भी छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की और बतया की हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे को पहले पढने के लिए दूर जाना पड़ता था लेकिन हम इस बात से खुश है की हमारे गांव के पास इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी है जहां पर हर तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। उन्होंने बच्चो को इस क्षेत्र की उभरती हुई यूनिवर्सिटी में दाखिला ले कर उज्वल भविष्य बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा की शिक्षा ही देश के भविष्य में उत्तम योगदान करती है ।