PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इस गर्ल्स स्कूल में पिस्टल लेकर घुसा सुबह-सुबह एक बदमाश, घंटों तक बंद रहे टीचर्स और बच्चे, फैली दहशत,

delhi ncr krishna nagar news armed miscreants entered sarvodaya girls school delhi police arrest two accused delhi Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके के एफ ब्लॉक सर्वोदय बालिका विद्यालय में सुबह 9 बजे एक बदमाश पिस्टल लेकर घुस गया. दहशत के चलते स्कूल टीचर्स ने खुद को क्लास रूम में बंद कर लिया / बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए बदमाश स्कूल परिसर में घुसा था, हालांकि उसके साथी समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है /

स्कूल के अंदर बंदूक लेकर बदमाश के घुसने के बाद बच्चे दहशत में आ गए थे, हालांकि बड़ी वारदात होते-होते टल गई / दरअसल कृष्णा नगर इलाके में बिना नम्बर प्लेट की बाइक से दो बदमाश जा रहे थे / वहीं जब पिकेट पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगे / इतने में एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश पिस्टल के साथ स्कूल परिसर में घुस गया, हालांकि दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया है / पकड़े गए आरोपियों के नाम इलियास और इस्माइल हैं /

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे पीसीआर पर तैनात दो सिपाहियों को एक बाइक वाले ने सूचना दी कि दो युवक स्नैचिंग करके भाग रहे हैं / इसके बाद तुरंत पुलिस ने घेराबंदी की और पिकेट पर बिना नंबर वाली बाइक, जिस हेलमेट लगाए दो लोग सवार थे, उनको रोकने की कोशिश की / वहीं पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन उनमें से एक बदमाश को दबोच लिया गया, जबकि दूसरा भाग गया /

पीसीआर कर्मी ने जब उसका पीछा किया तो बदमाश ने पिस्टल निकाल ली, इसके बाद वह स्कूल में घुस गया और गार्ड और छात्रों को धमकाया / स्कूल में घुसने के बाद PCR कर्मी एएसआई अमरीश कुमार, एसआई गिरधारी सिंह आईसी इंचार्ज, यह दोनों लोग बदमाश को तलाश रहे थे / तभी स्कूल की टीचर ने पीसीआर को कॉल की कि बदमाश स्कूल में घुस गया है, उसके पास बंदूक भी है /

हालांकि जो पीसीआर कर्मी पीछे से दौड़ रहे थे उन लोगों ने एक बदमाश को पहले दबोच लिया था / वहीं पीसीआर कॉल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया गया / उसके बाद पुलिस थाने लेकर आई और आगे की पूछताछ की जा रही है / जो बाइक इनके पास बरामद हुई वह चोरी की है / पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी स्नेचर हैं / आपको बता दें कि स्कूल में हथियार लेकर बदमाशों के घुसने के बाद बच्चों और शिक्षकों में दहशत फैल गई थी /

Latest News