.
dog was beaten with poles and then thrown down the roof Ludhiana Punjab
पुलिस ने किया आरोपियों पर एनीमल एक्ट का मामला दर्ज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लौहारा के गुरबचन नगर में एक बेजुबान पर दरिंदगी करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक कुत्ते को भौंकने की सजा ऐसी मिली कि रूह तक कांप जाए / उन्होंने पहले कुत्ते को बिजली की तार से बांध दिया / फिर डंडों से बुरी तरह से पीटा / इसके बाद उसे ऑटो से बांध कर कई फुट तक घसीटते ले गए / इतने से भी जब मन नहीं भरा तो कुत्ते को छत पर ले जाकर नीचे फैंक दिया /
..
इस दरिंदगी से कुत्ते का जबड़ा और दोनों पैर टूट गए / थाना डाबा की पुलिस ने दरिंदगी करने वाले आरोपी जितेंद्र सिंह, उसके भाई सिमरजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह और मंगा ऑटो वाले पर एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है / इसमें पुलिस ने जितेंद्र सिमरजीत और सुखविंद्र को पकड़ लिया है / जबकि मंगा अभी फरार है /
.दरअसल, मामला गुरबचन नगर का है / गली के एक कुत्ते को इलाके में रहने वाले दो सगे भाइयों और दो अन्य लोगों ने बुरी तरह पीटा / पहले उसे बिजली की तार से बांधा / इसके बाद डंडों से बुरी तरह उसकी पिटाई की / फिर उसे ऑटो से बांध कर घसीटा / इसके बाद उसे छत पर ले जाकर नीचे फैंक दिया / इस कृत्य को देखकर कुछ मोहल्ले वालों ने विरोध भी जताया, मगर उल्टा आरोपी उनसे बहसने लगे /
.फिर किसी ने इसकी जानकारी डॉग लवर्स को दी / तब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होने कुत्ते की बुरी हालत देखी और उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया / फिर एन.जी.ओ. ने बेजुबान पर हुई बर्बरता की शिकायत पुलिस को दी / वहीं पवित्र सिंह, एस.एच.ओ. थाना डाबा ने बताया कि इस मामले में सुनील कुमार बयानों पर चार लोगों पर पर्चा दर्ज किया गया है / इसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया है / फरार हुए चौथे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिए जायेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
dog was beaten with poles and then thrown down the roof Ludhiana Punjab




































