.
woman murdered with sharp arms married 2 months ago Barnala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ तपा मंडी : गांव मेहता में एक महिला तेज हथियारों से कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है / जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह पुत्र काका सिंह निवासी मेहता और नवनीत कौर (28) पुत्री तारा सिंह निवासी जोगा की करीब 2 महीने पहले शादी हुई थी /
..
वहीं मृतका की जेठानी चरनजीत कौर ने बताया कि उसका पति कुलदीप सिंह शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक खेतों में फसलों की चौकीदारी करता है / देवर गगनदीप सिंह अपने कमरे में सोया हुआ था और सास-ससुर भी घर पर ही थे / इस बात का उन्हें सुबह 6 बजे पता चला। वहीं मृतका का मायका परिवार नवनीत की मौत की खबर सुनकर मौके पहुंच गया / उन्होंने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को मारने के आरोप लगाए हैं /
..
इस सनसनी खेज घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी जिनमें एस.एस.पी. बरनाला हरजीत सिंह, डी.एस.पी. साधू रवीन्द्र सिंह रंधावा, डी.ए.पी. (डी) अमनिन्दर सिंह देओल, डी.एस.पी. क्राइम बलजीत सिंह, बलजीत सिंह सी.आई.ए इंचार्ज, एस.एच.ओ नारायण सिंह, सब-इंस्पेक्टर हरबंस सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पार्टी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है / पुलिस द्वारा शक के आधार पर दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
woman murdered with sharp arms married 2 months ago Barnala Punjab




































