PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

IKG PTU के 16वें रजिस्ट्रार बने डॉ. एसके मिश्रा, NIT में भी दे चुके हैं रजिस्ट्रार के पद पर अपनी सेवाएं,

dr sk mishra becomes regirstrar ikg ptu Kapurthala Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : डॉ. एसके मिश्रा को आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKG PTU) के 16वें रजिस्ट्रार के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यूनिवर्सिटी के कुलपति आईएएस राहुल भंडारी ने उन्हें यह जिम्मेदार सौंप पदग्रहण करवाया। डा. मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों जैसी उच्च व्यस्था करना ही उनका लक्ष्य रहेगा।

उन्होंने यूनिवर्सिटी स्टाफ, फैकल्टी व अधिकारियों से यूनिवर्सिटी के विकास के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वो पूरी ईमानदारी व तनदेही के साथ उसे निभाएंगे। इसके अलावा वे यूनिवर्सिटी के बेहतर विकास के लिए सभी से मिलकर काम करेंगे।

डॉ. मिश्रा IIM बैंगलोर, पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। वह इससे पहले IKG PTU से डेपुटेशन पर डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (NIT) में बतौर रजिस्ट्रार सेवाएं निभा रहे थे। उनका चयन पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) चंडीगढ़ में भी बतौर रजिस्ट्रार हो चुका है।

डॉ. मिश्रा को शिक्षा प्रशासन तकनीकी शिक्षा, वित्त और लेखा, अनुसंधान, कौशल विकास, सार्वजनिक नीति और प्रबंधन के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के डीन प्रो. यादविंदर सिंह बराड़, डायरेक्टर डिस्टेंस एजुकेशन डॉ. आरपीएस बेदी, डायरेक्टर वित्त व लेखा डॉ. सुखबीर सिंह वालिया आदि मौजूद थे।