PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, स्कूलों में भी होगा बैग फ्री डे, कब और क्यों?

education-department-of-punjab-declared-bag-free-day-on-last-saturday-of-every-month

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : शिक्षा की गुणवता में सुधर लाने व पुस्तकों का बोझ कम करने के लिए अब पंजाब के शिक्षा विभाग ने हर माह के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे एलान कर दिया है। अब हर माह के अंतिम शनिवार छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र स्कूलों में बैग लेकर नहीं जाएंगे। इस दिन स्कूलों में अध्यापक ऐसी गतिविधियां छात्रों को करवाएंगे, जो विद्यार्थियों के मानसिक और

.

.

शारीरिक विकास में सहायक होंगी। खेल गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को सूचित कर दिया है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी अब माह में एक दिन गैर किताबी शिक्षा वाला होगा, जो बच्चों को मनोरंजन के साथ उनके मानसिक विकास में सहायक होगा। सरकार ने विद्यार्थियों के शारीरिक व

.

.

मानिसक विकास के लिए इस योजना को लागू कर दिया है। स्कूल प्रमुखों को जारी पत्र के अनुसार माह के अंतिम शनिवार बैग फ्री डे के दौरान संस्कृतिक, खेल, समाज सेवा, कला, विज्ञान, बागवानी, पर्यावरण रक्षा, पेंटिंग आदि की गतिविधियां करवाई जाएंगी। विभाग का मानना है कि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ अन्य क्षेत्रों का ज्ञान होना भी अति जरूरी है। इस से छात्रों का मानसिक विकास होगा और

.

.

छात्रों में सामाजिक कामों व मुद्दों पर जागृति आएगी। इसके लिए पहल स्कूलों के मुखी इस संबंधी सफल योजना बनाएंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर भी अलग-अलग गतिविधियां करवानी होंगी। इसको लेकर विभाग ने समीक्षा टीमें भी गठित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी हरभगवान सिंह कहते है कि इस संबंधी सभी स्कूलों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश दे दिए गए हैं।

.