PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

पंजाब, आम आदमी पार्टी पंजाब (आप) को मिला नया प्रधान,

chandigarh-punjab-aap-party-new-state-president-aman-arora

.

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब (आप) को नया अध्यक्ष मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को नया पंजाब प्रधान और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को उप-प्रधान घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों पंजाब में चार सीटों पर चल रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।

.

chandigarh-punjab-aap-party-new-state-president-aman-arora

.

तभी से यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि पार्टी किसी नए नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। पार्टी में लंबे समय से हिंदू चेहरे को आगे लाने की चर्चा चल रही थी। अमन अरोड़ा न सिर्फ हिंदू हैं, बल्कि मालवा से आते हैं। अमन अरोड़ा के पास लंबा राजनीतिक तजुर्बा तो हैं ही साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता था। शहरी होने के साथ-साथ वह अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखते भी है। पार्टी को ऐसे की चेहरे की तलाश भी थी। 

.

.

आपको यह भी बता दें कि अमन अरोड़ा पंजाब का युवा चेहरा और आम आदमी पार्टी के नेता हैं। फरवरी 2017 में रिकॉर्ड 30,307 वोटों से विधायक के तौर पर पहली बार सुनाम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए अमन अरोड़ा वर्तमान में आप की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष हैं। दो बार विधायक और पंजाब के मंत्री रहे भगवान दास अरोड़ा के बेटे अमन कम उम्र में ही राजनीति में आ गए

.

chandigarh-punjab-aap-party-new-state-president-aman-arora

.

और 2007 और 2012 में दो बार सुनाम से चुनाव लड़े। जनवरी 2016 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की राजनीति से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अमन अरोड़ा कहते हैं कि उन्हें सुनाम और पंजाब के लोगों के प्रति अपने पिता के पूर्ण समर्पण से प्रेरणा मिली। सुनाम के लिए उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

.

Latest News