PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राम रहीम की फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब इस बड़े मामले में शुरू होगा ट्रायल,

ram-rahim-troubles-increased-trial-will-begin-case-of-making-man-impotent-name-of-uniting-him-with-god

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के मुखी राम रहीम (Ram Rahim) की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। साधुओं को डेरे में ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाने के मामले में ट्रायल शुरू होगा। दरअसल, साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा मुखी (Gurmeet Ram Rahim) को इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी सौंपने के पंचकूला सीबीआई कोर्ट (SBI Court) के

.

.

आदेश के खिलाफ दाखिल सीबीआई की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई (CBI) की इस याचिका पर 2019 में इस केस के ट्रायल पर रोक लगा दी थी, तब से इस केस का ट्रायल रुका हुआ है। अब इस केस का फैसला आने पर जल्द ट्रायल शुरू हो सकता है। साधुओं को डेरे में नपुंसक बनाने के मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

.

.

इस मामले में याची ने आरोप लगाए थे कि आश्रम में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाया जा रहा है। याची ने कहा था कि वह खुद इसका शिकार हुआ है और उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगे हैं। हाईकोर्ट ने मामले की लंबी सुनवाई के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया था। आदेश के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और निचली अदालत में चार्जशीट पेश कर दी। तब से ये केस पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।

.

.

तारीख 16 फरवरी 2019 को सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी डेरा मुखी (Gurmeet Tam Rahim) को देने का आदेश दे दिया था। सीबीआई कोर्ट के इसी आदेश को सीबीआई ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। हाईकोर्ट (Highcourt) ने तब ट्रायल पर रोक लगा दी थी और अब हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है।

.

.