.
fire broke out in a building in krishna nagar delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में बुधवार देर रात एक इमारत में आग लगने के बाद वहां से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया / आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया /
..
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि कृष्णा नगर इलाके में जिस चार मंजिला इमारत में आग लगी उसके भूतल पर प्लास्टिक अपशिष्ट सामग्री रखी थी, जबकि ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे / इमारत में चढ़ने-उतरने के लिए केवल एक ही रास्ता था / आग लगने के बाद सभी निवासी छत पर चले गए जिसके कारण उन्हें बचाना आसान हो गया /
..
अधिकारी के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में प्लास्टिक का मेटेरियल रखा था, जिसके कारण आग की लपटें तेजी से ऊपर के फ्लोर तक फैलती चली गई / उन्होंने बताया कि इमारत से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग पर सुबह चार बजे काबू पाया गया /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
fire broke out in a building in krishna nagar delhi






































