PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की बहू की दादी हुए गंभीर घायल, करवाया गया अस्पताल में भर्ती,

former cm charanjit channi daughter in law grandmother injured attack hospitalized Big News PTB Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ डेराबस्सी : डेराबस्सी के अमलाला गांव में रहने वाले एक परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनके घर पर ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में 70 वर्षीय महिला समेत 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले में घायल बुजुर्ग महिला पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बहू की दादी हैं, जिनका नाम धर्म कौर है। अस्पताल में भर्ती धर्म कौर ने बताया कि बीती शाम वह अपने दो बेटों, बहू और ननद के बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान गली से गुजर रहे उसके चचेरे भाई-बहनों ने बिना बात किए ही उसके लड़के से कहा-सुनी कर दी। उसका बेटा जान बचाकर घर आया तो दूसरे पक्ष ने उसके घर पर हमला कर दिया।

दरवाजा बंद होने के कारण हमलावरों ने घर के अंदर ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग और उनके ननद का पुत्र हरनेक सिंह घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमले की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे साफ पता चलता है कि करीब एक दर्जन लोग घर पर हमला कर रहे हैं। इस बारे में बात करने पर डेराबस्सी थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest News