PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी से VVIP शख्सिसयत के रंग में आने लगे हैं। क्योंकि पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के 33 गाड़ियों के काफिले पर छींटाकशी करने वाले भगवंत मान ने अपने काफिले को उनसे भी बड़ा कर लिया है। अब मान के काफिले में गाड़ियों की संख्या 42 हो गई है। इस पर विरोधी दलों ने उनकी घेराबंदी भी शुरू कर दी है।
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट करके आरोप लगाए हैं। उनके ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए सुखपाल खैहरा ने लिखा कि पहले भगवंत मान नेताओं को मजाक का विषय बना कर कहते थे कि जो लोग अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं, वह `मुर्गी खाना खोलने जैसा काम क्यों नहीं करते।’ अब उसी आम आदमी को 42 कारों की जरूरत महसूस होने लगी है।
बता दें कि पिछले दिनों CM भगवंत मान जर्मनी गए थे। आरोप हैं कि लौटते समय शराब के अधिक नशे में होने के कारण लुफ्थांसा फ्लाइट के स्टाफ ने अन्य यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर CM मान को जहाज से नीचे उतार दिया था। सहयात्रियों के हवाले से उजागर हुए इस मामले पर शिअद, कांग्रेस और भाजपा ने CM मान की घेराबंदी की।
AAP ने भगवंत मान पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए CM मान की तबियत ठीक नहीं होने की बात कही थी। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने CM मान के ऐसा करने से विश्वभर में पंजाब और पंजाबियों का सिर शर्म से झुकने की बात कही थी। मामले में केंद्रीय एविएशन मंत्रालय ने भी जांच करके सच का पता लगाने की बात कही।