PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते न्यू प्रेम नगर एरिया में पीजी में रहती एक युवती की गोली लगने से मौत हुई है / मृत्तका की शिनाख्त मनदीप कौर निवासी मक्खू फिरोजपुर के तौर पर हुई है / बताया जा रहा है कि एक ADCP के साथ तैनात कांस्टेबल सुखविंदर सिंह का कल जन्मदिन था और वह उक्त युवती के पास आकर रात को रुका हुआ था /
युवती ने कांस्टेबल को एक मोबाइल गिफ्ट दिया था और इसके बाद दोनों में विवाद भी हुआ बताया जा रहा है / सुबह करीबन 4 बजे आस-पड़ोस के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी और कुछ ही समय बाद पता चला के महिला गंभीर घायल हुई है / पुलिस की तरफ से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि युवती ने सुसाइड की है या फिर कांस्टेबल ने उसे गोली मारी है /
रिवाल्वर कांस्टेबल की खुद की बताई जा रही है / युवती को लुधियाना के DMC अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई है / वहीं थाना डिवीजन नंबर आठ के प्रभारी नीरज चौधरी के अलावा कई सीनियर अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं / मगर इस संबंधी कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रहा है /

































