PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में कुछ ऐसे Travel Agent हैं जो बिना अनुमति के अपना कारोबार करने में लगे हुए हैं। यही नहीं पंजाब पुलिस के कुछ भ्र्ष्ट व रिश्वतखोर अधिकारीयों की शह पर अपने ऑफिस खोलकर बैठे हुए हैं, जिंस्का साथ मौजूदा सरकार के नेता, विधायक भी दे रहे हैं और यही ठग व अवैध ट्रैवल एजेंट लोगों से पैसे लेकर उनको अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं।
. .ऐसे अवैध Travel Agents पर अब पंजाब पुलिस पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सख्त आदेशों के बाद कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर अब सामने आ रही है। जहां पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अहमदगढ़ मंडी पंजाब के मलेरकोटला निवासी गुरिंदर उर्फ गुरी (Gurinder alias Guri) के रूप में हुई है
. .जिसको पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में करीब 13 मामले दर्ज थे। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-34ए में ईगल-1 Eagle I Advisor in Chandigarh नाम से इमिग्रेशन कंपनी के संचालक गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी (Gurinder alias Guri), रितु, आशीष बत्रा और अन्य ने मिलकर लोगों के साथ 1.78 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है,
. .जिसकी शिकायत सारंगपुर निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी थी। आरोपी ने Eagle I Advisor in Chandigarh, Jubilee Overseas, Chandigarh Visa Consultant, The Red Stone, Immi Group And Cantry सहित अन्य नामों से सेक्टर 34 में Immigration कंपनियां चला रहा था। वह 2019 से विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहा था।