PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में युवक पर किया अज्ञात हमलावरों ने हमला, चली गोलियां, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-baba-deep-singh-nagar-firing-on-youths-cctv

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां के अधीन पड़ते शहीद बाबा दीप सिंह नगर के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। अपने बचाव के लिए पीड़ित युवक ने अपने लाइसेंसी वेपन से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। मगर किसी भी आरोपी को गोली लगी नहीं है। वारदात के बाद जब रविवार देर रात घटना का सीसीटीवी सामने आया तो मामले की

.

.

जांच कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस द्वारा की गई। मिली जानकारी के अनुसार ये सारा घटनाक्रम बीते दिन शुक्रवार का है। मगर रविवार को जब उक्त घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया तो पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि पहले बाइक पर सवार तीन आरोपी तेज धार हथियार लिए रेकी कर रहे होते हैं। इतने में जब एक एक्सयूवी पर सवार होकर युवक आता है तो

.

punjab-jalandhar-baba-deep-singh-nagar-firing-on-youths-cctv

.

आरोपी उसका पीछा करने लग जाते हैं। जब वह थोड़ा आग जाकर गाड़ी रोकता है तो बाइक सवार युवक अपना बाइक उसकी गाड़ी के आगे लगा देते हैं। जिसके बाद तीनों आरोपी उतर कर गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देते हैं। आपको यह भी बता दें कि जब आरोपियों का हमला उग्र हो गया तो पीड़ित ने अपना हथियार निकाल लिया। पहले उसने कार के अंदर से हवाई फायरिंग की। फायरिंग हुई तो बाइक सवार आरोपी वहां से भागने लगे।

.

.

जिसके बाद आरोपियों के फरार होने तक पीड़ित ने फायरिंग की। थाना 8 के एसएचओ गुरमुख सिंह ने कहा- फायरिंग की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए कई बार बुलाया गया है। लेकिन उसने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराया है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।