PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

ट्रंप की धमकी के बाद Share Market धड़ाम, निवेशकों को हुआ भारी नुक्सान,

the-decline-in-the-share-market-is-not-stopping-due-to-trump-threat-sensex-nifty-are-on-the-rise-as-soon-as-they-open-huge-loss-to-investors

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों गिरावट के साथ खुले जिससे बाजार खुलते ही निवेशकों को मोटा नुकसान हुआ। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। ट्रंप ने इस हफ्ते कई देशों पर नए टैक्स लगाने की चेतावनी दी है, जिसका असर दुनियाभर के बिजनेस पर पड़ने की आशंका है।

.

.

सुबह सेंसेक्स ने लगभग 500 अंकों का गोता लगाया वहीं निफ्टी में भी 150 अंकों तक की गिरावट देखने को मिली। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 45 पैसे टूटकर 87.95 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सभी इस्पात और एल्यूमीनियम आयातों पर 25 प्रतिशत का नया शुल्क

.

.

लगाने की घोषणा के बाद डॉलर सूचकांक 108 पर पहुंच गया। ट्रंप के फैसले से वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि चीन के भी पारस्परिक शुल्क लागू हो गए हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.94 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.95 के सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 45 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.50 पर बंद हुआ था।

.

.