PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटी बारात, 15 दिन पहले फोटो देख पक्का किया था रिश्ता,

himachal-pardesh-una-groom-neither-got-bride-not-his-house-wedding-procession-returned-empty

PTB Big न्यूज़ ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में बारात लेकर पंहुचे दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। जब लाखों रुपए खर्च कर बारात लड़की के गांव में पहुंची वहां पर उन्हें दुल्हन का घर ही नहीं मिला। बारातियों की फजीहत तो तब हुई जब गांव वालों ने बताया कि गांव में तो किसी की शादी है ही नहीं। बारात लेकर खड़े हैरान परेशान दूल्हे ने जब गांव वालों को लड़की की फोटो दिखाई तो उसके पैरो तले जमीन ही खिसक गई। गांव वालों ने बताया है कि ऐसी कोई लड़की इस गांव में तो

.

क्या आस पास के गांव में भी नहीं देखी है। जब बारातियों को अपने साथ हुई इस जालसाजी पर यकीन हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के साथ साथ उसके परिजनों के भी बयान लिए गए। SHO टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी के अनुसार, दूल्हे की भाभी ने 10-15 दिन पहले ही रिश्ता पक्का करवाया था। दुल्हन को ना ही लड़के ने देखा था और ना ही उसके परिवार ने। लड़के की उम्र करीब 34 साल की हो गई है,

.

कई सालों से परिवार अपने लड़के की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था लेकिन उन्हें लड़की मिल नहीं रही थी। तभी 10 से 15 दिन पहले लड़के के चाचा की बहू, यानी लड़के की भाभी ने एक लड़की की तस्वीर दिखाई, चूंकी लड़की सुंदर थी और पढ़ी लिखी भी बताई गई थी इसलिए लड़के ने फौरन शादी के लिए हां करदी। जब चाचा की बहू ने रिश्ता बताया तो लड़के और उसके परिवार को उम्मीद की किरण नजर आई। रिश्ता इतनी जल्दी जल्दी में पक्का किया गया कि ना

.

.

तो लड़के वालों ने लड़की के परिवार से बात की और ना ही लड़के ने लड़की से बात की। उन्होंने बहू पर ही पूरा भरोसा करके शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। मंगलवार सुबह दूल्हा एक बस और कई गाड़ियों में बारात लेकर ऊना कुटलैहड़ के नारी चलोला गांव से हरौली विधानसभा क्षेत्र के सिंगा गांव पहुंचा। नारी चलोला से सिंगा की दूरी करीब 20 से 25 किलोमीटर है। सिंगा गांव पहुंचने के बाद बाराती शादी का घर और टेंट ढूंढते रह गए। मगर उन्हें कुछ नहीं मिला। 

.

बारात देखकर सिंगा गांव के लोग भी हैरान हो गए, क्योंकि उन्हें मालूम था कि गांव में किसी की शादी नहीं है। बारातियों ने जब उन्हें लड़की की फोटो दिखाई और उसके घर के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि यह लड़की तो उनके गांव की नहीं है। इससे बारातियों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद पंचायत प्रधान ने टाहलीवाल थाना से पुलिस बुलाई। पुलिस ने जंज घर (सरायं) में बैठकर दूल्हे और उसके परिवार की स्टेटमेंट रिकॉर्ड की।

.

तब दूल्हे ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी ने ही रिश्ता करवाया था। बिचौलिया भाभी खुद बारात में शामिल हुई है। बयान दर्ज करवाने के बाद बारात वापस अपने गांव पहुंच गई इस दौरान दूल्हे के साथ साथ सभी बारातियों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी। सांगी गांव से लौटने के बाद बिचौलिया भाभी ऊना के सदर थाना पहुंच गई। जहां पर उसने पुलिस को बताया कि वह एक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले लड़के के संपर्क में थी जिसने खुद को सांगी गांव का बताया था।

.

उसने ही लड़की की फोटो भेजकर रिश्ता करवाने की बात कही थी। SHO सदर थाना ऊना गौरव भारद्वाज ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद उन्होंने जांच अधिकारी को मौके पर भेज दिया है। पुलिस को लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है हालांकि मामले की जांच जारी है। टाहलीवाल थाना के SHO रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने बिचौलिया महिला और ऑस्ट्रेलिया के लड़के का मोबाइल नंबर ले लिया है। पुलिस दोनों के कॉल डिटेल खंगाल रही है। ​​​​​​​

Latest News