.
.
general army chief bipin rawat questions leadership on the recent violence in cities and towns
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है / विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर बना हुआ है / वहीं इसे लेकर सड़कों पर बड़े विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं, जिसमें हिंसक घटनाएं भी सामने आई हैं / अब देश की लीडरशिप को लेकर सेना प्रमुख बिपिन रावत का भी बड़ा बयान सामने आया है /
..
आर्मी चीफ ने कहा कि नेता वो नहीं हैं जो लोगों को गलत दिशा में लीड करें / जैसा की हम देख रहे हैं बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटीज और कॉलेज के कुछ स्टूडेन्ट्स जैसे लीड कर रहे हैं वह सही नहीं है / शहरों और कस्बों में भीड़ को हिंसा करने के लिए उकसाया जा रहा है / यह लीडरशिप नहीं है /
..
इसके पूर्व सेना प्रमुख रावत ने -10 से -45 डिग्री तापमान के बीच सियाचीन में देश की रक्षा करने वाले जवानों को लेकर कहा कि जब हम दिल्ली में खुद को ठंड में बचा रहे थे / उस वक्त मैं अपने सैनिकों के प्रति श्रद्धा से भर गया जो सियाचीन के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में -10 से -45 डिग्री के तापमान में चट्टान की तरह सीमा की रक्षा कर रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
general army chief bipin rawat questions leadership on the recent violence in cities and towns






































