.
.
girl burnt in one sided love, victims mom says accused was chasing since three years
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पटना : हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एक लड़की को जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है / मुजफ्फरपुर में एकतरफा प्यार में लड़की को जलाने का आरोप लगा है / डॉक्टर के मुताबिक लड़की 80 फीसदी तक जल चुकी है / पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है / पीड़ित की मां के मुताबिक लड़का तीन साल से पीछे पड़ा हुआ था /
..
पीड़ित लड़की की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार पुलिस को खबर देने के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया / मां का आरोप है कि हर बार पुलिस लड़की के प्रतिष्ठा की बात कहकर समझौते के लिए दबाव डाल रही थी /
..
.
घटना के वक्त पीड़ित की मां काम पर गई थी तभी खबर मिली कि आरोपी ने घर में घुसकर जिंदा जला दिया / वहीं घटना के संबंध में मेडिकल ओ पी प्रभारी ने बताया है कि मामले में पुलिस को जानकारी मिली है और पुलिस छानबीन कर रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
girl burnt in one sided love, victims mom says accused was chasing since three years

































