.
.
punjab now a major revelation of the murder of a female teacher in mohali
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोहाली : मोहाली में बीते दिनों हुई महिला अध्यापिका की हत्या के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है / इस महिला टीचर ने लिव इन पार्टनर से अपनी जान को बड़ा ख़तरा बताया था / इसके लिए महिला टीचर ने 2 महीने पहले SSP मोहाली को शिकायत भी दी थी / इस दौरान उसने 15 पन्नों की शिकायत की कापी में यह बात कही थी /
..
.
महिला टीचर ने शिकायत में हरविन्दर सिंह के ख़िलाफ़ गंभीर इल्ज़ाम लगाए थे / मृतक सरबजीत का हरविन्दर के साथ विवाह नहीं हुआ था और वह साल 2009 से इकठ्ठा रह रहे थे, और उनकी एक बेटी भी है / जबकि हरविन्दर का पहले ही विवाह हो चुका था, जिसकी पहले ही 2 बेटियाँ थीं /
..
आपको बता दें कि बीती 5 दिसंबर को खरड़ के सन्नी इन्क्लेव में स्थित एक स्कूल के बाहर पार्किंग में अध्यापिका अपने बच्चों के साथ खड़ी थी कि उसी समय बाहर से लोई लेकर आये एक सख्श ने उस पर दो फायर कर फ़रार हो गया / जिसके बाद तुरंत महिला टीचर को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab now a major revelation of the murder of a female teacher in mohali

































