PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में सरकारी छुट्टी की हुई घोषणा, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस

government-holiday-declared-in-jalandhar-all-schools-colleges-and-offices-will-remain-closed-by-election-2024

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर के वेस्ट हल्के में उपचुनाव (By Election) को लेकर कल पूरे जिलों में सरकारी स्कूल और कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। जालंधर के जिलाधीश कम चुनाव अधिकारी हिमांशु अग्रवाल द्वारा जारी एक आदेश में ऐसा कहा गया है। जिले के जिलाधीश व चुनाव अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि

.

.

10 जुलाई यानी बुधवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जिले के सरकारी अधिकारी वेस्ट हलके में चुनाव संपन्न करवाने में व्यस्त रहेंगे। वहीं अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार कर रहे बड़े नेताओं ने आज वेस्ट हल्का छोड़ दिया है। इस दौरान उम्मीदवार के चार ऐसे साथी होंगे, जोकि डोर टू डोर प्रचार कर पाएंगे। 10 जुलाई यानि बुधवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा।

.

.

जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल ने आगे यह भी कहा कि सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों सहित राज्य सरकार के सभी कर्मचारी, जो निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, इस विशेष अवकाश के हकदार हैं। इसी प्रकार व्यवसाय, व्यापार, उद्योग, वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले मतदाताओं को वेतन सहित छुट्टी दी जाएगी।

.

.