PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर में उपचुनाव की वोटिंग से ठीक पहले पिस्तौल दिखाकर लूट की हुई बड़ी कोशिश,

punjab-jalandhar-young-women-attempt-to-rober-at-gunpoint

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में 10 जुलाई को होने वाली वेस्ट हल्के में उपचुनाव की वोटिंग से पहले देर रात यानि सोमवार की रात एक युवती से पिस्टल दिखाकर लुटेरों ने लूट करने की कोशिश की। इस दौरान जब पीड़ित महिला ने अपनी सफारी गाड़ी क्राइम सीन से भगाई तो कूल रोड पर स्थित चौक में जाकर महिला की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। ऐसे में गनीमत रही कि उक्त महिला को घटना में कोई ज्यादा चोट नहीं आई।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के वक्त कार में दो महिलाएं सवार थी, जोकि कूल रोड पर स्थित एक कॉलोनी से कुछ खाने के लिए देर रात अपनी गाड़ी में निकली थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता सुखविंदर कौर ने बताया कि सोमवार की देर रात वह अपने एक पारिवारिक सदस्य के साथ कुछ खाने के लिए घर से बाहर आई थी। वह BMC चौक के पास गाड़ी सहित पीड़िता खड़ी थी। इस दौरान दो लड़के वहां पर आ धमके और आते ही उन्होंने पिस्तौल निकाल लिया।

.

इस दौरान आरोपियों ने आते ही कहना शुरू किया कि जो कैश और सामान तुम्हारे पास है, वह निकाल दो। सुखविंदर कौर ने बताया कि पिस्तौल देखकर वह घबरा गई, जिसके बाद उसने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए अपनी गाड़ी भगा दी और गाड़ी तेज कर दी। सुखविंदर ने बताया कि वह जब कूल रोड वाले चौक में पहुंची तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गई और डिवाइडर के साथ लग गई, जिसके बाद उनकी गाड़ी वहां पर पलट गई। गाड़ी को पलटता देख तुरंत आरोपी वहां से फरार हो गए।

.

.

पीड़ित महिला सुखविंदर कौर ने आगे कहा कि जब उनकी गाड़ी पलटी, वह होश में थी। इस दौरान उन्हें राहगीरों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया और तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना में पीड़िता के हाथ पर गंभीर चोट आई थी, जिसका इलाज करने के बाद तुरंत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं घटना संबंधी थाना डिवीजन नंबर-6 के SHO साहिल चौधरी ने कहा की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जल्द पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को तलाश कर पकड़ लिया जायेगा।

.

.

Latest News