PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाबी गायक बब्बू मान उतरे हरियाणवी सिंगर के समर्थन में, कहा ज्यादा परेशानी है तो वेपन लाइसेंस बंद करे सरकार,

haryana-jind-gun-culture-songs-controversy-punjabi-singer-babbu-man-masoom-sharma

फिल्मों में तो 100-100 लोगों को एक साथ मार देते हैं अभिनेता, सेंसर बोर्ड फिल्मों को करता है पास, तो गानों में क्या है दिक्क्त,

PTB Big न्यूज़ जींद : हरियाणा में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को बैन करने के बाद हरियाणवी इंडस्ट्री में मचे बवाल में पंजाबी सिंगर की भी एंट्री हो गई है। बब्बू मान ने कहा है कि मासूम शर्मा समेत दूसरे सिंगरों के गानों को बैन करना गलत है। एक निजी चैनल से बातचीत में बब्बू मान ने कहा कि 15 साल पहले मेरे ऑफिस में हरियाणा के युवक मिलने के लिए आते थे। मैं उन्हें फोक सॉन्ग शुरू करने की कहता था। अब वहां अच्छे सिंगर और रैपर निकलकर आए।

.

अब ऐसे गानों को बैन करना सही नहीं है। मैं पूरी तरह इन कलाकारों के साथ हूं। अगर गाने गलत हैं तो टीवी पर बाहुबली और पुष्पा जैसी फिल्मों को सेंसर बोर्ड क्यों पास करता, जिनमें 100-100 बंदों को मार देते हैं? फिर इन गानों पर रोक क्यों लगाई जा रही है? अगर गाने से नुकसान है तो फिर सरकार को वेपन बैन करवा देने चाहिए, लाइसेंस बंद कर देने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के कलाकार मिलने के लिए आते थे, बब्बू मान ने कहा- मैंने भी मासूम शर्मा की वह वीडियो क्लिप देखे हैं,

.

जिसमें वह मेरे गानों का जिक्र कर रहे हैं। 15 साल पहले तक हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री पूरी तरह से विकसित नहीं थी। हरियाणा के लोगों में पंजाब के गानों का क्रेज था। मैं अपने ऑफिस में एक हफ्ते या 15 दिन में फैंस से मिलता था, तब काफी संख्या में हरियाणा के नए-नए लड़के मिलने के लिए आते थे। मैं उन्हें कहता था कि

.

फोक सॉन्ग शुरू करो। उस समय रागनियां होती थीं, लेकिन पंजाबी गानों का प्रभाव ज्यादा रहा। फोक सॉन्ग का शौक हरियाणा के युवाओं को चढ़ा। इसके बाद अब हरियाणा में अच्छे कलाकार, रैपर निकल कर आ रहे हैं। अब इन सिंगर्स के गानों को बैन करना सही नहीं है। मैं पूरी तरह से आर्टिस्ट के साथ हूं। उन्होंने यह भी कहा कि चक लो रिवॉल्वर गाने पर केस हुआ, जब मैंने चक लो रिवॉल्वर-रफलां, कब्जा लैणा जैसे गाने गाए थे तो मुझ पर भी केस हुए।

.

2 गुटों के झगड़े के दौरान मेरा गाना बज रहा था तो मुझ पर केस हुआ, लेकिन मैंने काउंटर केस किया कि आखिर मैं क्यों नहीं गा सकता, जब पब्लिक इसी तरह के गाने सुनना चाहती है? मैं क्यों न गाऊं? अगर ऐसा है तो फिर सरकार को वेपन बैन करवा देने चाहिए, लाइसेंस बंद कर देने चाहिए। आपको यह भी बता दें कि मासूम शर्मा ने 14 मार्च को होली के दिन शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव आकर कहा था- गाने यूट्यूब पर बैन करा दिए।

.

अगर सरकार चाहती है कि ऐसे गाने न बनें तो मैं सरकार के साथ हूं, लेकिन इस मामले में कार्रवाई बिना भेदभाव के होनी चाहिए। टारगेट करते हुए केवल मेरे गानों को ही डिलीट किया जा रहा है। जबकि, यूट्यूब पर इस तरह के हजारों गाने हैं। यदि यही भेदभाव चलता रहा तो हरियाणवी सॉन्ग इंडस्ट्री बंद हो जाएगी। गन कल्चर पर पंजाब में हजारों गाने बने हैं, बब्बू मान ने भी गा रखे हैं। यहां का यूथ पंजाबी गाने सुनता है और सुनेगा।

.

.