high alert in punjab CM captain Amrinder Singh said farmers leave delhi immediately and return
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : दिल्ली में आज किसानों की ट्रैक्टर परेड के दाैरान हुए हंगामे के बाद पंजाब-हरियाणा अलर्ट जारी कर दिया गया है / पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान परेड के दौरान कुछ तत्वों द्वारा की गई हिंसा को असहनीय बताया / मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे दिल्ली को तुरंत छोड़ दें और सीमा पर वापस आ जाए, जहां वे पिछले दो महीनों से शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं /
. .इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिंसा और तनाव को देखते हुए पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है / मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था को न बिगड़ने दिया जाए / स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा स्पष्ट रूप से कुछ लोगों द्वारा शुरू की गई थी /
..
जिन्होंने दिल्ली पुलिस और किसान यूनियनों के बीच आपसी समझौते में ट्रैक्टर मार्च के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया / उधर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने हाई अलर्ट जारी करते हुए तमाम जिला पुलिस कप्तानों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं /
. .डीजीपी ने कहा कि दंगाईयों व उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज एडीजीपी/आईजी व जिला पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है / संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स भी लगा दी गई है / इतना ही नहीं पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
high alert in punjab CM captain Amrinder Singh said farmers leave delhi immediately and return





























