.
HMV alumnae visited college campus and provided Udaan scholarships to science students
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर की एल्यूमनाई छात्रा श्रीमती सुमन लता गोयल (जनरल मैनेजर ऑफ उड़ान, हैडक्वाटर, नई दिल्ली) द्वारा संस्था का भ्रमण किया गया / वह 1983 सत्र के बैच की स्वर्ण पदक छात्रा रही हैं /
..
उनका एच.एम.वी. एल्यूमनाई वैल्फेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के संरक्षक कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, सेक्रेटरी श्रीमती बीनू गुप्ता व अस्सिटैंट सेक्रेटरी श्रीमती सविता महेन्द्रू द्वारा कॉलेज प्रांगण में सह्रदय अभिनंदन किया गया / उन्होंने स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा सहित कॉलेज प्रांगण में भ्रमण किया /
.उन्होंने साईंस विभाग एवं पुस्तकालय का भी भ्रमण किया / वह कॉलेज की प्रशासनिक व आधारभूत संरचनाओं की सुविधा के विकास को देखकर अत्याधिक प्रभावित हुई / उन्होंने वैश्वीकरण के इस युग में शिक्षा के क्षेत्र में मिल रही इन सुविधाओं पर टिप्पणी करते हुए संस्था की प्रशंसा की /
..
उन्होंने साइंस विभाग की जरूरतमंद एवं योग्य छात्राओं को उड़ान छात्रवृत्ति प्रदान की / उन्होंने कहा कि वह एस.बी.आई. एवं कैनेडा बैंक में विभिन्न पदों पर कार्यरत रही एवं उन्होंने सदैव छात्राओं को सफलता प्राप्ति हेतु प्रोत्साहित किया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV alumnae visited college campus and provided Udaan scholarships to science students






































